मानसून की गर्मियों में घूमने के लिए यह है सबसे बेस्ट जगह,मिलेगा सुकून

मानसून की गर्मियों में घूमने के लिए यह है सबसे बेस्ट जगह,मिलेगा सुकून
 
मानसून की गर्मियों में घूमने के लिए यह है सबसे बेस्ट जगह,मिलेगा सुकून

ट्रेवल न्यूज़ डेस्क,मनाली भारत का एक प्रसिद्ध और सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। जो पीर पंजाल और धौलाधार पर्वतमाला की बर्फ से ढकी ढलानों के बीच स्थित है। यह गर्मियों में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली जगहों में से एक है। गर्मियों में यहां का तापमान 2-20 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। अगर आप मनाली घूमने जा रहे हैं तो यहां म्यूजियम, मंदिर, हिप्पी विलेज का आनंद ले सकते हैं और साथ ही ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग, वॉटर स्पोर्ट्स, स्कीइंग जैसी कई गतिविधियों का आनंद भी ले सकते हैं। अगर आप इस गर्मी में कहीं जाने की सोच रहे हैं तो मनाली जा सकते हैं।

ऊटी
इसे दक्षिण भारत का सबसे अच्छा हिल स्टेशन माना जाता है। क्योंकि दक्षिण भारत में सबसे गर्म गर्मी होती है, और ऊटी में सबसे ठंडा मौसम होता है। यह तमिलनाडु का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जहां साल भर ठंड रहती है। यह समुद्र तल से 2240 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ऊटी बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है।

स्पीति घाटी
स्पीति हमेशा से घूमने और तस्वीरें खींचने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक रही है। स्पीति घाटी भारत और तिब्बत की सीमा पर स्थित एक बहुत ही शांत और खूबसूरत घाटी है, यहाँ की आबादी भी कम है। स्पीति घाटी 6 महीने तक पूरी तरह से बर्फबारी से ढकी रहती है और पहुंच मार्ग पूरी तरह से बंद रहता है और गर्मी के मौसम में 6 महीने के बाद खुलता है। और यहां का तापमान -5 डिग्री से लेकर 20 डिग्री सेल्सियस तक रहता है.

मसूरी

मसूरी भारत के उत्तराखंड राज्य का एक प्रमुख हिल स्टेशन है, जिसे पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है, मसूरी से उतरते ही आप देहरादून का आनंद ले सकते हैं।

मुन्नार

मुन्नार केरल में स्थित एक बेहद खूबसूरत और दिल को छू लेने वाला शहर है। यहां आपको ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग और ढेर सारे हाथी भी देखने को मिलेंगे। गर्मी की छुट्टियों में आप मुन्नवर जा सकते हैं। यहां आप आयुर्वेदिक मसाज ले सकते हैं।