भारत की इन खास होटलों में घूमने की एक बार जरूर बनाएं प्लानिंग, एक रात रूकने की कीमत में बेचना पड़ सकता है घर

कम बजट के कारण कई जोड़े अक्सर अपनी हनीमून यात्रा की योजना रद्द कर देते हैं। उन्हें लगता है कि अगर हनीमून पर जाना है तो 20 हजार से 50 हजार तक का खर्च आएगा.........
 
भारत की इन खास होटलों में घूमने की एक बार जरूर बनाएं प्लानिंग, एक रात रूकने की कीमत में बेचना पड़ सकता है घर

 कम बजट के कारण कई जोड़े अक्सर अपनी हनीमून यात्रा की योजना रद्द कर देते हैं। उन्हें लगता है कि अगर हनीमून पर जाना है तो 20 हजार से 50 हजार तक का खर्च आएगा. यही कारण है कि वे हनीमून कार्यक्रम रद्द कर देते हैं, लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप सिर्फ 10 हजार में अपना हनीमून ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप सस्ते में ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

चेरापूंजी

मेघालय राज्य में स्थित यह जगह भारत का सबसे अच्छा बजट हनीमून स्थल है। अगर आप सस्ते में किसी खूबसूरत जगह की तलाश में हैं तो आपको यहां जाने का प्लान बनाना चाहिए। यहां हरे-भरे पेड़ों के बीच पहाड़ से गिरते झरने की आवाज आपको सुकून का एहसास कराएगी। यह झरना सबसे खूबसूरत झरनों की लिस्ट में आता है। डेन्थालेन फॉल्स, थांगखारंग पार्क और माव्समाई गुफा रोड की यात्रा करना न भूलें। यहां प्रति व्यक्ति यात्रा का खर्च लगभग 5 हजार रुपये है। जोड़े यहां 10 हजार से कम कीमत में आरामदायक हनीमून लेकर वापस आ सकते हैं। इसके लिए आपको दिल्ली से गुवाहाटी तक का ट्रेन टिकट लेना होगा। स्लीपर कोच में आपको 600 से 700 रुपये में टिकट मिल जाएगा. इस तरह आपका आने-जाने का खर्च आसानी से 3000 हजार रुपये हो जाएगा.
यहां आपको 1000 से 1500 रुपए के बीच होटल मिल जाएंगे।

चिकमंगलूर

आप हनीमून के लिए कर्नाटक के चिकमंगलूर जाने का भी प्लान बना सकते हैं। कपल्स के लिए यह एक रोमांटिक जगह हो सकती है। यहां हरे-भरे पेड़ और खूबसूरत साफ-सुथरी सड़कें आपका मन मोह लेंगी। यहां के शांत होमस्टे और ऊंचे पहाड़ कपल्स को बहुत सुकून देते हैं।

यहां अगर आप ट्रेन से जा सकते हैं तो स्लीपर कोच में प्रति व्यक्ति टिकट की कीमत 700 से 800 रुपये होगी.
आपको 1500 से 2000 रुपए तक में होटल मिल जाएंगे।
यहां हनीमून ट्रिप प्लान करने का कुल खर्च 10,000 से 15,000 रुपये तक आता है।

कर्सियांग

  1. बंगाल का कर्सियांग भी कपल्स के लिए बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन है। आप इस जगह पर साल के किसी भी महीने में अपना हनीमून प्लान कर सकते हैं। क्योंकि यहां का मौसम साल भर सुहावना रहता है। यह जगह दार्जिलिंग के करीब है इसलिए यहां आपको चारों तरफ चाय के बागान नजर आएंगे। लेकिन आपको यहां के लिए सीधी ट्रेन नहीं मिलेगी। तो सबसे पहले आपको जलपाईगुड़ी के लिए ट्रेन पकड़नी होगी। यहां से कर्सियांग की दूरी करीब 2 घंटे है। अब आप यहां बस या टैक्सी से पहुंच सकते हैं।