आप भी जरूर करें कर्नाटक की सैर, हर पल बन जाएगा यादगार

हनीमून के लिए अगर लोकेशन अच्छी हो तो कपल्स ज्यादा खर्च करने से नहीं हिचकिचाते। लेकिन कई कपल्स ऐसे भी होते हैं, जो कम बजट के कारण हनीमून पर कहीं दूर जाने का प्लान नहीं बना पाते हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि पर्यटन स्थलों पर होटल और यात्रा का खर्च बहुत अधिक होता है........
 
आप भी जरूर करें कर्नाटक की सैर, हर पल बन जाएगा यादगार

हनीमून के लिए अगर लोकेशन अच्छी हो तो कपल्स ज्यादा खर्च करने से नहीं हिचकिचाते। लेकिन कई कपल्स ऐसे भी होते हैं, जो कम बजट के कारण हनीमून पर कहीं दूर जाने का प्लान नहीं बना पाते हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि पर्यटन स्थलों पर होटल और यात्रा का खर्च बहुत अधिक होता है। उन्हें सिर्फ एक रात के लिए होटल बुक करने के लिए 3 से 4 हजार रुपये चुकाने पड़ते हैं। हम ऐसे जोड़ों के लिए एक खास लोकेशन लेकर आए हैं। यहां घूमने का खर्च भी ज्यादा नहीं होगा और होटल भी सस्ते होंगे।

अक्सर कपल्स अपने हनीमून के लिए पहाड़ों पर जाना पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां का खूबसूरत नजारा, हरे-भरे पेड़-पौधे और शांत व स्वच्छ वातावरण कपल्स को बहुत पसंद आता है। यहां आपको अच्छे हिल स्टेशन भी मिलेंगे, जहां आप अपने हनीमून ट्रिप का लुत्फ उठा सकते हैं। बेंगलुरु शहर घूमने के बाद आप 3 घंटे की दूरी पर स्थित सकलेशपुर जाने का प्लान बना सकते हैं। यहां रहने के लिए होम स्टे और होटल मिल जाएगा। यह बैंगलोर के पास सबसे अच्छे हिल स्टेशनों में से एक है। यह स्थान मलनाड क्षेत्र में स्थित है, जो शानदार पहाड़ियों से घिरा हुआ है। आप यहां 2 दिन का रोमांटिक हनीमून ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

आप भी जरूर करें कर्नाटक की सैर, हर पल बन जाएगा यादगार

बेंगलुरु से महज 4 घंटे की दूरी पर स्थित यह जगह राज्य के प्रमुख कॉफी उत्पादक क्षेत्रों में से एक मानी जाती है। यहां का हरा-भरा नजारा हर कपल को आकर्षित करता है। यह हिल स्टेशन पूरे साल पर्यटकों के बीच लोकप्रिय रहता है। आप यहां कभी भी आ सकते हैं। बेंगलुरु के पास मौजूद सभी हिल स्टेशनों में से प्रकृति ने इस जगह को सबसे खूबसूरत बनाया है।