दक्षिण कोरिया में हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद यून सुक योल गिरफ्तार, वीडियो में देखें जानें क्या है मामला ?

दक्षिण कोरिया में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। यहां महाभियोग दायर होने के बाद बुधवार तड़के बड़ी संख्या में सुरक्षा बल राष्ट्रपति यूं सूक-योल के आधिकारिक आवास में घुस गए। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति को कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। आपको बता दें कि राष्ट्रपति के खिलाफ मार्शल लॉ लगाने के मामले की जांच चल रही है.....
 
दक्षिण कोरिया में हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद यून सुक योल गिरफ्तार, वीडियो में देखें जानें क्या है मामला ?

दक्षिण कोरिया में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। यहां महाभियोग दायर होने के बाद बुधवार तड़के बड़ी संख्या में सुरक्षा बल राष्ट्रपति यूं सूक-योल के आधिकारिक आवास में घुस गए। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति को कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। आपको बता दें कि राष्ट्रपति के खिलाफ मार्शल लॉ लगाने के मामले की जांच चल रही है।


पुलिस अधिकारी सीढ़ियों का उपयोग करके राष्ट्रपति के आवास में घुसे

दक्षिण कोरियाई मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार पुलिस अधिकारी सीढ़ियां चढ़कर राष्ट्रपति आवास में घुस गए हैं। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति सुरक्षा सेवा के कार्यवाहक प्रमुख किम सुंग-हून को गिरफ्तार कर लिया गया है। किम पर राष्ट्रपति के विरुद्ध कार्रवाई में बाधा डालने का आरोप है। दिसंबर से दक्षिण कोरिया में राजनीतिक उथल-पुथल जारी है।

3 दिसंबर को राष्ट्रपति यूं ने 'मार्शल लॉ' लागू कर दिया।

इससे पहले 3 जनवरी को भी सुरक्षाकर्मी राष्ट्रपति को गिरफ्तार करने पहुंचे थे। लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। आज सुबह 4 बजे से ही करीब 1000 पुलिसकर्मी राष्ट्रपति आवास के आसपास पहुंच गए और अलग-अलग रास्तों से राष्ट्रपति आवास में प्रवेश कर गए। आपको बता दें कि राष्ट्रपति यूं ने 3 दिसंबर को 'मार्शल लॉ' लगा दिया था। लेकिन लोगों के हिंसक विरोध के बाद उन्हें इसे हटाना पड़ा। दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति निवास के आसपास बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। आवास के 500 मीटर के दायरे में बैरिकेडिंग कर दी गई है।